वन विभाग ओबरा क्षेत्र के गुरमुरा बिट में बेशकीमती पेड़ों की कटान को लेकर जोरों पर चर्चाएं

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल

डाला सोनभद्र- स्थानीय ओबरा वन प्रभाग के क्षेत्र से नया मामला प्रकाश में आ रहा मिली जानकारी के मुताबिक गुरमुरा बीट में अवैध बेशकीमती पेड़ों की कटान पहले से भी सुर्खियों में रहा हैं वन माफियाओं के लिए सबसे सुरक्षित क्षेत्र बनता जा रहा हैं और वन माफिया बिना डर भय के वन विभाग की मिलीभगत से बेशकीमती पेड़ों की अवैध कटान किए जा रहे हैं। जहां वन विभाग मूकदर्शक बना रहता है वही स्वतः विभाग द्वारा बेशकीमती लकड़ी कटवा कर अपना घर बनवाने में मशगूल होते नजर आए । सूत्रों की माने तो क्षेत्रीय वनाधिकारी डाला रेंज द्वारा 30 दिसम्बर 2021 को रात्रि में टीपर लेकर जंगल में प्रवेश किया जाना खराब रास्ते के कारण टीपर मंजिल तक न पहुंचना । जिससे चोरी की प्लानिंग ध्वस्त हो जाना किए कराए पर पानी फेरने के बराबर है। पुनः 31 दिसम्बर 2021 को जिम्मेदारों द्वारा ट्रेक्टर से लकड़ी ले आने को लेकर चर्चाएं तूल पकड़ने लगी जिससे अजीज आकर दिन के लगभग 3 बजे जिम्मेदार वन अधिकारी , कर्मचारी , 5 बोटा बेशकीमती साखू की लकड़ी लेकर चोपन रेंज के लिए ले जाते है जहां 4 बोटा रेंज आफिस तो पहुंचता है । परन्तु सोचने की बात है कि एक बोटा 8 फिट मोटा 3 फिट चौड़ा कहां व किसकी निगरानी में रास्ते में उतारा गया। जंगल में मौके पर लगभग आधा दर्जन से ज्यादा पेड़ काट कर गिराए जा चुके हैं। जिसकी पूर्ण जानकारी व जिम्मेदारी बिट इंचार्ज, सभी लोगों को है।
जहाँ एक तरफ सरकार ने वनभूमि पर प्लांटेशन लगवाने में कोई कसर नही छोड़ रक्खी हैं। वही पहले से अवैध कटान को लेकर चर्चे में रहा ओबरा वन प्रभाग अंतर्गत डाला रेंज में सेक्सन गुरमुरा के बिट के अहिरा डेरा के जंगलों में अवैध वेशकीमती पेड़ो की कटान जोरो से शुरू है।

आपको बतादूँ कि गुरमुरा वन चौकी के अंतर्गत जिस तरह से बेशकीमती पेड़ो की कटान होती जा रही हैं उससे यह अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि जब वन रक्षक ही वन के भक्षक हो जायेंगे तो पर्यावरण की रक्षा कौन करेगा। वन माफियाओं द्वारा तो दूर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा जंगल की कटाई जारी है । डाला रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी का स्थानांतरण 23 नवम्बर 2021 को गौरीफंटा , लखीमपुर खीरी के लिए हो गया है। लेकिन मोह माया चोपन का छोड़ कर जाने को मजबूर कर रहा है
अब सवाल यह उठता है कि जब वन विभाग के जिम्मेदार की अवैध पेड़ों की कटान कराएंगे तो जंगल वीरान होने से बचाएगा कौन?
इस सम्बंध में ओबरा वन प्रभाग के वनाधिकारी ने बताया कि 4 बोटा लकड़ी रेंज ऑफिस चोपन में आई है। दिखवाता हूँ ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment