*(27) वर्षीय नवयुवक का शव मिलने से मचा हड़कंप शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा सोनभद। खुलदिल और मिर्चाधुरी स्टेशन के पास पटरियो के बीच एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शव को बीती रात ट्रैन चालक द्वारा स्टेशन मास्टर ओबरा डैंम विवेक कुमार को दी गई। जिसके बात स्टेशन मास्टर द्वारा स्थानीय थाना को सूचना दी गयी कि एक व्यक्ति का शव खुलदिल और मिर्चाधुरी स्टेशन के पास पटरियों के बीच मे पड़ा है। जिसकी सूचना ट्रेन के चालक द्वारा दी गयी है। इस सम्बन्ध में मौके पर उ0नि0 अब्दुल कलाम व हमराह रवाना करके अज्ञात शव मृतक नाम पता अज्ञात, उम्र करीब 27 वर्ष की शिनाख्त का काफी प्रयास किया गया। लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। जिसके बाद विधिक कार्यवाही कर मृतक के शव को बाद पंचायतनामा व आवश्यक कार्यवाही जिला चिकित्सालय लोढी मर्चरी मे ऱखवाया गया है तथा शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment