ओबरा(जयदीप गुप्ता)।महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 43वें दीक्षांत समारोह में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा सोनभद्र के एमएससी के छात्र गौरव सिंह ने गोल्ड मेडल प्राप्त करके महाविद्यालय का मान बढ़ाया है l उन्हें राज्यपाल महोदय ने मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित कियाl महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार ने इस उपलब्धि के लिए गौरव सिंह को बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम एक दिन आपको शीर्ष पर पहुंचा ही देती है lइसके अतिरिक्त महाविद्यालय की छात्रा प्रियंका मिश्रा (M.A. हिंदी )ने पांचवा स्थान मोनी विश्वकर्मा (M.A. हिंदी ) ने छठा स्थान एवं स्नेहा मौर्य ने (M.Sc. जूलॉजी )में सातवां स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवान्वित महसूस कराया है l महाविद्यालय परिवार इन सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

