पृथ्वी के बढ़ रहे तापमान को कम करने हेतु आवश्यक है पौधरोपण : सिंधु शुक्ला

By:

On: Friday, June 5, 2020 2:16 PM

---Advertisement---

पृथ्वी के बढ़ रहे तापमान को कम करने हेतु आवश्यक है पौधरोपण : सिंधु शुक्ला

सोनभद्र:विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा महिला प्रकोष्ठ टीम द्वारा पौधारोपण किया गया। इस दौरान सभी को पौधों को संरक्षित करने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान संगठन ने अपील किया कि दूसरों के लिए नहीं बल्कि अपने आक्सीजन हेतु दो पौधे लगाये और पर्यावरण को संतुलित करें।संगठन की महिला अध्यक्ष सिंधु ने कहा कि पृथ्वी के बढ़ रहे ताप को संतुलित करने के लिए सबसे आवश्यक है पौधों का रोपण किया जाना। हमें अपने जनसंख्या के अनुपात को समझते हुए प्रत्येक व्यक्ति का दो पौधों का रोपण किया जाना चाहिए ताकि हम अपनी आगामी पीढ़ियों को सुरक्षित जीवन दें सके। हमारे पूर्वज हमेशा पर्यावरण के लिए चिंतित थे आज हमें उसी परम्परा पर कार्य करते हुए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करना चाहिए। जिला महामंत्री नीतू पांडेय ने बताया कि पौधे जीवनदाता होते है, जीवन के संतुलन के लिए पर्यायवरण का संतुलित होना नितांत आवश्यक है इसीलिए हमें हर अवसरों पर पौधारोपण करना चाहिए।इस दौरान संगठन द्वारा पौधारोपण किया गया जिसके संरक्षण के लिए पदाधिकारियों को गया। वर्तिका मिश्रा ने बताया कि पौधारोपण दिवस को संगठन एक पर्व की तरह मना रहा है जो सराहनीय है, आज ऐसे संगठनों की आवश्यकता है, जो भविष्य के प्रति गंभीर है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment