*ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा बालक को किया गया सकुशल बरामद

---Advertisement---

सत्यपाल सिंह, म्योरपुर

,सोंनभद्र

अवगत कराना है कि दिनांक 30.12.2021 को राधेश्याम निवासी ग्राम किरवानी, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र द्वारा थाना स्थानीय पर आकर सूचना दी गयी कि उनका पुत्र अनुज कुमार उम्र लगभग 02 वर्ष जो घर से खेलने के लिये निकला था किन्तु वापस नहीं आया तथा काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल पाया है । उक्त सूचना पर थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा तत्काल नियमानुसार कार्रवाई कर जनता के सहयोग से बालक की सकुशल बरामदगी हेतु अभियान शुरु कर दिया गया । उक्त बालक की सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री राजीव कुमार सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राम आशीष यादव के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस टीम का गठन कर विशिष्ट निर्देश दिये गये । इसी के क्रम में पुलिस टीम द्वारा स्थानीय जनता के सहयोग से किरवानी जंगल की घेराबन्दी कर निरन्तर अथक प्रयास करते हुए सूचना के 24 घण्टे के अन्दर उपरोक्त गुमशुदा बालक को डोंगानाला (किरवानी जंगल) से सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। बालक की सकुशल बरामदगी पर परिजनों तथा आमजनमानस द्वारा पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। बालक की बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष म्योरपुर उ0नि0 अश्विनी कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 मिठ्ठू प्रसाद, हे0का0 अहमद अली, आरक्षी प्रवीण राय, आरक्षी शैलेन्द्र यादव, महिला आरक्षी खुशबू सिंह व महिला आरक्षी ज्योति आदि शामिल रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment