सेराजुल होदा,
दुद्धी, सोंनभद्र
दुद्धी । क्रय केन्द्रों पर किसानों की धान खरीदारी नही होने से नाराज किसान ट्रैक्टर पर धान लेकर आज शुक्रवार को दुद्धी तहसील पहुँच विरोध जताया। किसान जवाहिर लाल दुमहान, आशीष कुमार निवासी कादल, रामजी किसान दुमहान, कुँवर प्रताप सिंह, उपेन्द्र कुमार, गोपाल, मीना देवी सभी निवासी दुमहान, लालजीत कादल ने आरोप लगाया कि किसानों ने जब धान बेचने के लिए क्रय केंद्र दुद्धी कृषि मंडी पहुँचा तो धान खरीदने ने मना कर दिया गया। जबकि किसानों द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व टोकन देकर सप्ताह दिनों से आज कल कर टालते रहे। जबकि किसान अपने घर से लेकर कृषि मंडी पहुँचा तो क्रय केंद्र संचालक द्वारा साफ साफ मना कर दिया गया। दुद्धी ब्लॉक के कादल गांव के किसान आशीष कुमार का कहना है कि क्रय केंद्र कृषि मंडी दुद्धी के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी दीपक वशिष्ट ने लिखित रूप से दिया है कि 67% कामन धान 33% हाइब्रिड धान ही खरीदी जाएगी। किसानों ने कहा कि जब हाइब्रिड धान की बीज सरकारी बीज गोदाम से बेची गई तो खरीददारी क्यों नहीं ? किसानों ने कहा कि किसानों की हाइब्रिड धान खरीदी नही की गई तो किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।एसडीएम दुद्धी रमेश कुमार ने किसानों की धान खरीददारी को लेकर कहा कि धान खरीद की जा रही हैं। सभी किसानों के धान खरीद करने के निर्देश सभी धान क्रय केंद्रों को दिए गए हैं। हाई ब्रीड धान खरीद को लेकर मिलरों से वार्ता की जा रही हैं।उच्चाधिकारियों के निर्देश और मिलरों के सहमति बन जाने के बाद धान खरीद की जाएगी।

