डाला पुलिस द्वारा 3.3 किग्रा गांजा व दो अदद नाजायज चाकू के साथ 02 नफर अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार ~*

---Advertisement---

अनिल जायसवाल,,,, डाला,

सोंनभद्र,

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी/बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 29.12.2021 को चौकी डाला, थाना चोपन पुलिस द्वारा लक्ष्मण नगर पुलिया के पास से 02 नफर अभियुक्तों 1-आशीष उर्फ मटरू बंसल पुत्र उदयराज उर्फ बब्बू बंसल निवासी लक्ष्मण नगर, डाला, थाना चोपन सोनभद्र, 2-अनिल विश्वकर्मा पुत्र तपेश्वर विश्वकर्मा निवासी सेवा सदन बारी, डाला, थाना चोपन सोनभद्र को उनके कब्जे से कुल- 3.3 किग्रा गांजा व दो अदद नाजायज चाकू बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0 अ0सं0 344/345/346/347 धारा 8/0 एनडीपीएस एक्ट व धारा 4/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण*
1- आशीष उर्फ मटरू बंसल पुत्र उदयराज उर्फ बब्बू बंसल निवासी लक्ष्मण नगर, डाला, थाना चोपन, सोनभद्र ।
2- अनिल विश्वकर्मा पुत्र तपेश्वर विश्वकर्मा निवासी सेवा सदन बारी, डाला, थाना चोपन, सोनभद्र ।

*बरामदगी-*
1- कुल-3.3 किलो ग्राम गांजा ।
2- दो अदद नाजायज चाकू ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 मनोज सिह ठाकुर चौकी प्रभारी डाला, थाना चोपन, सोनभद्र ।
2- हे0का0 आलोक कुमार पाण्डेय चौकी डाला, थाना चोपन, सोनभद्र ।
3-का0 रविकान्त चौकी डाला, थाना चोपन, सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment