डिप्टी सीएमओ ने अवैध क्लीनिक को किया सील

---Advertisement---

उमेश सागर

शक्तिनगर। थाना क्षेत्र में अवैध क्लीनिक संचालकों की लगातार आ रही शिकायतों पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र ने डिप्टी सीएमओ के नेतृत्व में जांच टीम शक्तिनगर को रवाना किया था। जिस के क्रम में बीके बंगाली या बीके विश्वास द्वारा संचालित हाइड्रोसील बवासीर के क्लीनिक पर जांच किया गया तो उस दौरान कोई भी वैद्य कागजात नहीं प्रस्तुत हो सकने पर डिप्टी सीएमओ ने उक्त क्लीनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर बंद करा दिया और 2 दिन के अंदर सीएमओ कार्यालय पहुंचकर वैद्य कागजात प्रस्तुत करने का आदेश दिया।

सोनभद्र डिप्टी सीएमओ डॉक्टर दिनेश ने बताया कि शक्तिनगर में मोती होटल समीप बीके बंगाली क्लीनिक को वैद्य कागजात प्रस्तुत नहीं करने के कारण सील किया गया है। यदि दो दिनों के अंदर कागजात प्रस्तुत नहीं करते हैं तो उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment