सिंगरौली जयंत मार्ग पर फिर घटी दुर्घटना हादसे में एनसीएल कर्मी की गई जान

---Advertisement---

विक्रम सिंह,,सिंगरौली ,,मप्र0

सिंगरौली जयंत मार्ग पर फिर घटी दुर्घटना

हादसे में एनसीएल कर्मी की गई जान

हादसों में बीता साल, एनएच की तरह सिंगरौली जयंत मार्ग का भी बुरा हाल

रविवार शाम हुए एक गंभीर सड़क हादसे में फिर एक घर का चिराग बुझ गया। हादसा इतना भयावह था कि मृतक के शरीर से निकला खून सड़क पर बिखर गया। बताया जाता है कि इस घटना में एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें आई हैं, जो हादसे के बाद वहां से निकल भागा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार *एनसीएल दुधिचुआ* से ड्यूटी कर मोरवा वापस आते समय जयंत सिंगरौली मार्ग पर *सौम्या माइनिंग* के समीप बाइक सवार *अजय शर्मा पिता स्वर्गीय धर्मपाल शर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी लुधियाना पंजाब हाल मुकाम एनसीएल कॉलोनी मोरवा* किसी वाहन की चपेट में आ गया। इस हादसे में जहां मोटरसाइकिल चालक अजय गंभीर हालत में सड़क पर पड़ा रहा, वहीं दुर्घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मोरवा *निरीक्षक मनीष त्रिपाठी* द्वारा भेजे गए पुलिस बल ने घायल अजय शर्मा को पुलिस वाहन से इलाज हेतु नेहरू शताब्दी चिकित्सालय भिजवाया, जहां पहुंचने से पूर्व ही घायल ने दम तोड़ दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार इस घटना के समय वाहन में एक अन्य व्यक्ति भी बैठा था जो घटना के बाद मौके से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने शव को पीएम हेतु भिजवाया एवं दुर्घटना के वाहन की तलाश कर रही है।

*हादसों में बीता साल, एनएच की तरह सिंगरौली जयंत मार्ग का भी बुरा हाल*
2021 के अंत आते-आते तक भी सिंगरौली जयंत मार्ग पर हादसों का सिलसिला जारी रहा। इस हादसे में आम लोगों के साथ शासकीय कर्मचारी एवं एनसीएल कर्मियों ने भी जान गवाई है। विडंबना यह है कि एनओसी ना मिलने के बहाने से सिंगरौली सीधी एनएच मार्ग को अपने बूते तैयार न कर पाने का मलाल जताता एनसीएल प्रबंधन अपने क्षेत्र के 10 किलोमीटर तक की सड़क का मेंटेनेंस नहीं कर पा रहा। या यू कहे तो करोड़ों लागत से बनाई गई सिंगरौली जयंत मार्ग के खस्ताहाल के पीछे भ्रष्टाचार का भारी खेल या इच्छाशक्ति की कमी है, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment