अनपरा थाना प्रभारी श्रीकांत राय ने क्षेत्र में भ्रमण कर नाइट कर्फ्यू की जानकारी दी

---Advertisement---

विक्रम सिंह,,

अनपरा,,,,सोनभद्र– कोविड 19 के खतरे को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 25 दिसम्बर से नाइट कर्फ्यू की घोषणा की है। जिसके बाद पुलिस ने भी लोगो को जागरूक करना शुरू किया है। साथ ही ग्यारह बजे से पहले ही दुकान बंद कर घर लौटने की बात कही।

 

कोरोना की तीसरी लहर का खतरा बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। खतरे को देखते हुए प्रदेश सरकार ने रात को ग्यारह बजे से सुबह पांच बजे तक कोरोना कर्फ्यू की घोषणा की है। शनिवार की शाम को अनपरा कोतवाली प्रभारी श्रीकांत राय ने अनपरा क्षेत्र मे भ्रमण कर नाइट कर्फ्यू को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए व्यापारियों से समय से दुकान बंद कर अपने घर लौटने की बात कही। और बिना मॉस्क के घूम रहे लोगों को भी मॉस्क लगाने और सोशल डिस्टेंस बनाए रखने को लेकर जागरूक किया। साथ ही गाइड लाइन का पालन ना करने वालो को सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment