शक्तिनगर प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा ने क्षेत्र मे भ्रमण कर लोगो से नाइट कर्फ्यू का पालन करने का अपील किया

---Advertisement---

 

उमेश सागर,,,

शक्तिनगर/सोनभद्र  प्रभारी निरीक्षक  ने क्षेत्र मे भ्रमण कर लोगो से नाइट कर्फ्यू का पालन करने का अपील किया।

कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत आज रात से लगे नाइट कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने तथा जनता मे भयमुक्त वातावरण रखने व सुरक्षा की भावना के उद्देश्य से शक्तिनगर एसएचओ मिथिलेश मिश्रा ने क्षेत्र मे भ्रमण कर कोविड 19 के दृष्टिगत लगे रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू मे लोगो को बाहर ना निकलने की हिदायत दिया।मिथिलेश मिश्रा लोगो को जागरूक करते दिखे और सलाह दिया कि भीड़ कम से कम इकट्ठा करे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे और मास्क पहने।

मिथिलेश मिश्रा ने रात्रि कर्फ्यू के सम्बंध मे अनाउंसमेंट कर कहा कि अगर कोइ भी व्यक्ति नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करता है तो उस पर आवश्यक कारवाइ करते हुये जुर्माना लगाया जायेगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment