सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन

---Advertisement---

 

(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)
कोन।भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन ब्लॉक प्रमुख रूबी मिश्रा की अगुवाई मे खेमपुर में श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई भारतीय जनता पार्टी श्रद्धेय अटल बिहारी जी की जन्मदिन को सुशासन दिवस के रुप में भी मनाया जाता है।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख रूबी मिश्रा ने कहा कि आज पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्मदिन मना रहा है वे तीन बार देश के प्रधानमंत्री होने के अलावा हिन्दी कवि पत्रकार व प्रखर वक्ता भी थे व जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे अटल जी का जन्म 25 दिसंबर 1921 को हुआ था उनके पिता का नाम कृष्णबिहारी बाजपेयी था उन्होने ने अपनी शिक्षा ग्वालियर के बिक्टोरिया कालेज से ली जिसे अब लक्ष्मीबाई कालेज के नाम से जाना जाता है, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी एक ओजस्वी वक्ता और जनकवि थे अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से मां भारती को विश्व में गौरवान्वित किया और भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष थे उनके जीवन के हर एक पल से हमें कुछ ना कुछ सिखने को मिला श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी कुशल राजनीतिज्ञ के साथ ही लेखक व कुशल वक्ता भी थे वे देश के गौरव थे राजनीति के मायने क्या होना चाहिए उन्होने अपने राजनीतिक जीवन के माध्यम से इसे समझाया उनका योगदान युगों युगों तक भुलाया नही जा सकता।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख के अलावा शुशील चतुर्वेदी,विद्यानंद तिवारी(डबलू),खेमपुर ग्राम प्रधान सरफराज,भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल,महिला मंडल अध्यक्ष प्रियंका कुमारी,उपाध्यक्ष मंजू देवी,मंडल मंत्री प्रभावती देवी समेत दर्जनों गणमान्य उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment