अशोक मद्देशिया
क्राइम जासूस
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। अपना दल युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष आनंद दयालु पटेल के नेतृत्व में अपना दल युवा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने ओबरा नगर पंचायत विस्तारित क्षेत्र भलुआ टोला एवं आसपास के क्षेत्रों में ठंड से ठिठुर रहें लोगों को देखते हुए अलाव जलाने की व्यवस्था की। जनहित में इनके द्वारा किए गए इस कार्य से नगर में जगह-जगह चर्चा एवं सराहना हो रहा हैं अपना दल युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष आनंद दयालु ने बताया कि शीघ्र ही और लकड़ियों की व्यवस्था कर नगर में जहां-जहां जरूरत होगा वहां अलाव जलाने की व्यवस्था की जाएगी।
मुख्य रूप से प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मंच जनाब महताब आलम जी, जनाब शाहिद अली जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच , जानेमन यादव, फिरोज खान स्थानीय निवासी गण मौजूद रहे।
*अपना दल युवा मंच ने ओबरा नगर पंचायत विस्तारित क्षेत्र में अलाव जलवाया*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, December 25, 2021 3:36 AM
---Advertisement---

