शक्तिनगर पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे हैं तीन आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

---Advertisement---

उमेश सागर

शक्तिनगर(सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अकुंश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 24.12.2021 दिन शुक्रवार को थाना शक्तिनगर प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र के कुशल निर्देंशन में उप निरीक्षक राजेश कुमार मौर्य,हेड कांस्टेबल शोभनाथ, कांस्टेबल विपिन कुमार,कांस्टेबल रामरुप व कांस्टेबल चालक अम्बुज तिवारी द्वारा समय करीब 02.15 बजे अभियुक्तगण 1. संजय कुमार शाह पुत्र भोला प्रसाद शाह निवासी जयनगर जुवाड़ी, थाना विन्ध्यनगर जनपद सिंगरौली उम्र करीब 22 वर्ष 2.सुजीत कुमार भारती पुत्र हरिकेश राम निवासी एल.सी.एच.60 एन.सी.एल खड़िया कालोनी थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 23 वर्ष एवं 3.निलेश कुमार बंसल उर्फ निलेश कुमार बसोर पुत्र राम प्रताप बंसल निवासी ग्राम खुटार थाना वैढ़न जनपद सिंगरौली म.प्र. उम्र लगभग 21 वर्ष को चोरी की योजना बनाते हुए चिल्काटांड़ एन.सी.एल. पुलिया के निचे चिल्काटांड़ से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद सब्बल,01 अदद पिलास,02 अदद चाभी का गुच्छा,01 टार्च व 03 अदद चाकू बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0- 172/2021 धारा 401 भादवि व मु0अ0सं0 173/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट व मु.अ.सं. 174/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट व मु.अ.सं. 175/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर उपरोक्त अभियुक्तगणों का चालान कर माननीय न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 राजेश कुमार मौर्य थाना शक्तिनगर,,हेड कांस्टेबल शोभनाथ, कांस्टेबल विपिन कुमार, कांस्टेबल रामरूप व चालक आरक्षी अम्बुज तिवारी थाना शक्तिनगर,शामिल रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment