अशोक मद्धेशिया
क्राइम जासूस
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। पूर्व मध्य रेलवे चोपन द्वारा प्रीतनगर को खाली करने के लिए कई बार नोटिस बांटा गया यहां तक की इस बार की नोटिस को चोपन रेलवे प्रशासन ने पोस्ट ऑफिस के जरिए पोस्टमैन से भेजा। प्रीत नगर रहवासियों के मकानों पर आई देखते हुए चोपन भाजपा के यशस्वी मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ जी के सोनभद्र आगमन पर ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध करते कहा कि पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बीते दो तीन वर्षों से रहवासियों को डरा धमकाकर नोटिस बांट रहे हैं। जिसे लोगो के अंदर भय का माहौल हैं प्रीत नगर बसे साठ प्रतिशत लोग मध्यमवर्ग गरीब हैं जो रोज कमाने और खाने वाले हैं साथ ही साथ अपने परिजन एवं बच्चों का जीविकोपार्जन एव पठन-पाठन भी कराना होता है सभी लोग लगभग 40 वर्ष से प्रीत नगर में बसे हैं ऐसे में सभी निवासियों को अपना आशियाना तोड़े जाने का डर सता रहा है। मुख्यमंत्री जी ने इस प्रकरण के निस्तारण का आश्वासन दिया। साथ ही साथ उन्होंने मण्डल अध्यक्ष से कहाकि कि मैं स्वयं इस प्रकरण अपने संज्ञान में लेकर देखूंगा।
इसके मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री जी की लोकप्रियता इसी बात से दर्शाती हैं कि एक आम कार्यकर्ता भी उनसे मिलकर जनसमस्याओं को रख सकता हैं।
*प्रीत नगर रहवासियों के विकट समस्या को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन सौंपा।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, December 23, 2021 2:16 PM
---Advertisement---

