महुली में सफाईकर्मी के खिलाफ महिलाओं ने किया पर्दर्शन साफ सफाई नही होने से क्षेत्र में फैल रहा तरह तरह के बीमारी

---Advertisement---

राकेश केशरी

विंढमगंज सोनभद्र ग्राम पंचायत महुली में बीते कई महीनों से लगातार सफाई कर्मी बस्ती में नहीं आने से आज ग्रामीण महिलाओं ने सफाईकर्मी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैं लापरवाही के कारण जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा हुआ है।और कन्नौजिया बस्ती के नाली गंदगी से बलबला रहा है जिससे मच्छर का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता जा हैं जो गंभीर बीमारी को दावत दे रहा है। जिससे आक्रोशित स्थानीय महिलाओ नूरजहाँ, रीता देवी,मालती देवी ,मोहर्मनिया देवी,बुधनी देवी,सबिता देवी ,पूजा देवी ने सफाई कर्मी के खिलाफ आज जोरदार प्रदर्शन करते हुए कार्रवाई की मांग किया है।

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य सूर्य प्रकाश कन्नौजिया व वार्ड सदस्य प्रतिनिधि बुद्धनाथ कन्नौजिया ने कहा कि सफाई कर्मी की घोर लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों का ध्यान पूर्व में भी कई बार आकृष्ट कराया जा चुका है परंतु नाही संबंधित अधिकारी इस पर संज्ञान लेते हैं और ना ही सफाई कर्मी इलाके में जमे कूड़े करकट को फेंकने व झाड़ू लगाने का काम करते हैं और नाली तो वर्षो में साफ सफाई नही होता है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में साफ सफाई नही होने का मुख्य कारण यह हैं कि ग्राम पंचायत में तैनात सफाईकर्मी पड़ोस गांव का ही निवासी हैं जिससे उसको साफ सफाई करने में लाज शर्म लगता हैं।और सफाई नही होता हैं जिससे क्षेत्र में तरह तरह के बीमारी फैल रहा है।
ग्राम विकास अधिकारी अरशद ने सेल फोन पर कहा कि मैं अभी मौके पर जा कर देखता हूँ और गंदगी पाये जाने पर सफ़ाईकर्मी को तलब करते हुए कार्रवाई किया जायेगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment