आधुनिक युग में कंप्यूटर की उपयोगिता विषयक सेमिनार आयोजित।

---Advertisement---

उमेश सागर, शक्तिनगर

सोंनभद्र

शक्तिनगर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी शक्तिनगर परिसर में बुधवार को आधुनिक युग में कंप्यूटर की उपयोगिता विषयक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एनसीएल खड़िया उप कार्मिक प्रबंधक पाड़ी पंकज पांडे व विशिष्ट अतिथि एनसीएल खड़िया सीएसआर अधिकारी राजाराम यादव की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर एनसीएल खड़िया क्षेत्र द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व के तहत विस्थापितों व आसपास के क्षेत्रों के बच्चों के लिए निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण का निष्पादन भी किया गया। निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण अंतर्गत एमएस ऑफिस, डाटाबेस मैनेजमेंट, साइबर सिक्योरिटी व एचटीएमएल प्रोग्रामिंग इत्यादि रोजगार परक कोर्स कराने का लक्ष्य रखा गया है। ‌जिसके द्वारा प्रथम चरण में लगभग 100 छात्रों को प्रशिक्षण व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

अतिथियों को पुष्पगुच्छ प्रदान कर काशी विद्यापीठ एनटीपीसी शक्तिनगर परिसर कार्यकारी निदेशक चंद्रशेखर सिंह ने स्वागत किया। तत्पश्चात मां भारती के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

आधुनिक युग में कंप्यूटर की उपयोगिता विषय पर बोलते हुए विभिन्न वक्ताओं डॉ छोटेलाल, डॉ मृत्युंजय पांडे, डॉ दिनेश कुमार, डॉ अनिल दुबे, डॉ प्रदीप यादव, उदय नारायण पांडे आदि ने वर्तमान समय में शिक्षा में कंप्यूटर के महत्व पर प्रकाश डाला।

एनसीएल खड़िया सीएसआर अधिकारी राजाराम यादव ने छात्रों को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज के युग में शिक्षा के साथ हमारे आसपास घटित हो रही घटनाओं पर भी नजर बनाए रखना जरूरी है। महानगरों के छात्रों के साथ प्रतियोगिता में कहीं पिछड़ जाएं, इसके लिए जरूरी है कि सर्वांगीण विकास पर ध्यान दें। कंप्यूटर प्रशिक्षण के बाद हमारा लक्ष्य इंग्लिश स्पीकिंग व पर्सनालिटी डेवलपमेंट प्रशिक्षण दिलवाना है।

इस अवसर पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में कला प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया जिस का संयोजन मदनलाल, अजय लक्ष्मी एवं प्रसाद विश्वकर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अपर्णा त्रिपाठी व धन्यवाद ज्ञापन डॉ मानिक चंद पांडे द्वारा किया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment