अशोक मद्धेशिया
क्राइम जासूस
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। नगर पंचायत अंतर्गत सीमा के विस्तारित क्षेत्र में घर-घर कूड़ा उठाने एवं साफ सफाई की नियमित व्यवस्था कराने हेतु अपना दल एस युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद दयालु पटेल के नेतृत्व में ओबरा के उप जिलाधिकारी जैनेंद्र सिंह जी को ज्ञापन सौंपकर मांग किया गया कि यह ओबरा नगर पंचायत के विस्तारित क्षेत्र का हक है कि निवासियों को साफ सफाई एवं कूड़ा उठाने की प्रतिदिन समुचित व्यवस्था नगर पंचायत द्वारा की जाए साफ सफाई नियमित रूप से नहीं होने के कारण स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय निवासियों के इस विषय को तत्काल संज्ञान लेते हुए ओबरा उपजिलाधिकारी महोदय ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को तत्काल पत्र लिखकर कार्रवाई करने का आदेश दिये।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक मंच जनाब महताब आलम, श्री शिवदत्त दुबे जिला उपाध्यक्ष पंचायत प्रकोष्ठ, श्री राजकुमार यादव जिला उपाध्यक्ष युवा मंच आदि लोग मौजूद रहे
*अपना दल एस युवा मंच ने नगर पंचायत विस्तारित क्षेत्र मेंनियमित साफ सफाई एवं कूडा उठाने के मुद्दे पर ओबरा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, December 22, 2021 7:34 AM
---Advertisement---

