राष्ट्रगान का अपमान, देश का अपमान: राघवेंद्र सिंह। संत जोसेफ विद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्रों को बैठाकर राष्ट्रगान कराने का मामला तूल पकड़ा

---Advertisement---

उमेश सागर

शक्तिनगर।
जो भरा नहीं है भावों से,
बहती जिसमें रसधार नहीं।
वह हृदय नहीं है पत्थर है,
जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं।।

मां भारती और राष्ट्र के गौरव के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। राष्ट्रगान का अपमान देश का अपमान है और ऐसे कुठाराघातियों पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उक्त बातें हैं बजरंग दल जिला सहसंयोजक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने एनटीपीसी शक्तिनगर आवासीय परिसर स्थित संत जोसेफ विद्यालय के बाहर बच्चों को बैठाकर राष्ट्रगान कराने का विरोध दर्ज कराते हुए कही। विहिप कार्यकर्ता व क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने शक्तिनगर संत जोसेफ विद्यालय के गेट पर विद्यालय प्रबंधन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए ठोस उचित कार्रवाई की मांग किया।

प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार को स्कूल ऑडिटोरियम में बच्चों को बैठाकर राष्ट्रगान कराने का मामला प्रकाश में आने के बाद संत जोसेफ विद्यालय के शिक्षा पद्धति पर सवाल उठने खड़े हो गए हैं। जिसका संज्ञान होने के बाद विहिप बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने विद्यालय के बाहर प्रदर्शन कर स्थानीय थाना प्रभारी से निवेदन किया कि ऐसे राष्ट्रद्रोह कृत्यों पर कठोरात्मक कार्रवाई करते हुए भविष्य में ऐसे राष्ट्रद्रोह के कृत्य ना होना सुनिश्चित किया जाए।

स्थानीय थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि उक्त विषय में ज्ञापन प्राप्त हुआ है जिसका संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की जा रही है और संत जोसेफ विद्यालय प्रबंधन को थाने बुलाया गया है।

शक्तिनगर सन जोसेफ विद्यालय के बाहर कुछ अभिभावकों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सोमवार की सायं हमारे बच्चों ने बहुत दुखी मन से सारे प्रकरण को बताया और मन में चिंता घर आ गया कि शिक्षा के साथ यदि देश प्रेम का संस्कार बच्चों में नहीं रहेगा तो उनका भविष्य अस्थिर हो जाएगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment