एकता महिला समिति ककरी क्षेत्र द्वारा जरुरतमंद पुरुष एवं महिलाओं को गर्म बेडशीट बांटे।

---Advertisement---

विक्रम सिंह   

अनपरा   सोंनभद्र * नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ककरी क्षेत्र के अंतर्गत कार्यरत एकता महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता अग्रवाल के मार्गदर्शन में एकता महिला मंडल द्वारा आज दिनांक 21/12 2021 को औड़ी ग्राम सभा के जरुरतमंद बृद्ध पुरुष, एवं महिलाओं को बढ़ती हुयी ठंड को देखते हुए 25 गर्म वेडशीट वितरित किया गया। इस अवसर पर श्री अभय सिंह नोडल अधिकारी सीएसआर ने सभी जरुरतमंद बृद्ध लोगो को कम्बल प्रदान किए । बृजेश कुमार दुबे अध्यक्ष एंटी करप्शन कमेटी आफ इंडिया सोनभद्र ने बताया कि एकता महिला समिति समय समय पर जरूरतमंद बच्चों , बच्चियों एवं महिलाएं, पुरुषों को स्वेटर, साल, कपड़ा , कम्बल,पठन-पाठन सामग्री आदि वितरित करती रहती हैं जो कि बहुत ही सराहनीय कदम है।इस अवसर पर सीएसआर ककरी क्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारी , शिवा खातून महिला प्रमुख एसीसीआई सोनभद्र, राजेश जयसवाल एरिया सचिव अनपरा ,अनामिका जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment