विंढमगंज खुली बैठक में हुआ पथराव एक हुआ जख्मी

---Advertisement---

राकेश केशरी,

विंढमगंज सोनभद्र विकासखंड दुध्दि के अंतर्गत ग्राम पंचायत बूटबेढवा में आज पूर्व सूचना के तहत रामलीला ग्राउंड में खुली बैठक के दौरान एक युवक के द्वारा पथराव करने से चेतराम उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र शिवनारायण का सर फटा जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई सूचना पर पहुंची 112 नंबर गाड़ी के दरोगा और सिपाही ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया । बैठक में भगदड़ के पश्चात ग्राम प्रधान तारा देवी व सचिव अरशद खान ने पुनः ग्राम पंचायत भवन पर खुली बैठक संपन्न कराई

थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बुटबेढवा में आज पूर्व सूचना के तहत रामलीला ग्राउंड में खुली बैठक का आयोजन होना सुनिश्चित था बैठक में पहुंचे ग्राम प्रधान तारा देवी सचिव अरशद खान पंचायत मित्र राकेश कुमार गुप्ता व सदस्यों की उपस्थिति के पश्चात बैठक की कार्यवाही शुरू ही की थी कि बैठक में मौजूद ग्रामीण आपने अपनी क्षेत्र में पीसीसी रोड, प्रधानमंत्री आवास, वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन, सिंचाई कूप, मनरेगा से संबंधित कार्य को लिखवाने के दौरान हल्ला गुल्ला शुरू हो गया इसी बीच पैरालिसिस दिव्यांग विजय प्रताप ने खुली बैठक की दूर्व्यवस्था को देख पत्थरबाजी शुरू कर दिया जिसके कारण चेतराम पुत्र शिवनारायण का सर पत्थर के चोट लगने से फट गया सर लहूलुहान होता देख बैठक में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई तत्पश्चात ग्राम प्रधान तारा देवी व सेक्रेटरी अरशद खान पंचायत मित्र राकेश कुमार गुप्ता व सदस्यों ने रामलीला ग्राउंड से बैठक स्थगित कर ग्राम पंचायत भवन पर खुली बैठक किया ग्राम प्रधान तारा देवी ने बताया कि खुली बैठक पंचायत भवन में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है इसके पूर्व रामलीला ग्राउंड में जो हुआ वह काफी दुःखद है सचिव अरशद खान ने कहा कि खुली बैठक में ऐसे असामाजिक तत्वों पर आगे से निगरानी बनाया जाएगा वहीं सूचना पर पहुंची 112 नंबर की गाड़ी के दरोगा व सिपाहियों ने मौजूद लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा चोट लगे व्यक्ति को अपने साथ थाने पर ले गए व उक्त पत्थरबाजी किए युवक मौके से फरार हो गया था इस दौरान वार्ड सदस्य नंदलाल राम, ममीता देवी, उदय कुमार, संतोष कुमार, कामेश्वर, बंटी, गुलाबचंद, विनीता देवी, विकास कुमार गुप्ता, छाया देवी , नंद कुमार, ज्योति जयसवाल, माया देवी, स्वाति देवी, दीपक कुमार गुप्ता, विजय कुमार, सुरेश देहाती, सुजीत कुमार, पिंटू, त्रिभुवन भारती, अपना दल यस के नगर अध्यक्ष उदय कुमार जयसवाल, प्रमोद कुमार, विनय कुमार, सुधीर कुमार, महेंद्र प्रसाद सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment