एम एस हशन,
रेणुकूट /सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के रेनूकूट में रेनूकूट नगर पंचायत के स्वच्छ सर्वेक्षण के ब्रांड एंबेसडर दिलीप दूबे द्वारा आज़ादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत कंपोजिट स्कूल मुर्धवा के समस्त छात्र छात्राओं को साफ सफाई व स्वच्छता के बारे में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नगर पंचायत रेणुकूट के स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेसडर दिलीप दुबे ने बताया कि खुशहाल व स्वस्थ जीवन के लिये ग्रीन, ब्लू और हेजार्डस डस्टबिन उपयोग पर प्रकाश डालते हुए जागरूक किया कहा कि गिला कूड़ा हरे कूड़ादान में ,तथा सुखा कूड़ा नीले कूड़ादान व सेनेटरी,नैपकिन,डायपर आदि को अलग सुरक्षित थैले में लपेटकर संग्राहक को सौंपे इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य समेत सभी शिक्षिकाएं मौजूद रही और इसी विद्यालय में 23 दिसंबर को स्वच्छता पर आधरित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है
कक्षा पांच से आठ के लगभग 70 छात्र छात्रों मौजूद रहे दिलीप ने छात्र छात्राओं से कहा कि ड्राइंग में प्रदर्शित करे की नगर को स्वच्छ बनाने के लिए हम क्या क्या कर सकते है तथा आप अपने आस पास के लोगो को भी प्रेरित करते रहना चाहिए


