अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत विशाल जनसमूह हृदय में केवल वंदे मातरम का स्पंदन के साथ गांधी मैदान में इकट्ठा हुआ। यह कार्यक्रम अमृत महोत्सव आयोजन समिति द्वारा आयोजित स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के प्रथम खंड के समापन पर हुआ ।कार्यक्रम का संचालन प्रियंका जी द्वारा बड़े ही उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीआईएसएफ कमांडेंट श्री हृदय शंकर शर्मा तथा मुख्य अतिथि अधीक्षण अभियंता एके राय, श्री मिथिलेश नारायण जी, श्री पुनीत लाल जी के रूप में गणमान्यों की
उपस्थिति रही।

सभी को रामचरितमानस और तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया तथा अभिवादन किया गया। सभी गणमान्य द्वारा भारत माता की प्रतिमा के सामने मंत्र उच्चारण के साथ दीप प्रज्वलन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ श्री अनुराग पाठक जी द्वारा प्रस्तावना के साथ किया गया जोकि अत्यंत ही ओजपूर्ण और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहा जिसमें उन्होंने अमृत महोत्सव को मनाने के पीछे का उद्देश्य बताया। कार्यक्रम में बहुत से विद्यालयों के बच्चों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जो कि बहुत ही उत्साह पूर्ण थे और सभी ने जिस का भरपूर आनंद लिया सबसे पहले मॉडर्न कान्वेंट के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। वर्षा और आदर्श त्रिपाठी के द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया । सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों के द्वारा रंगीलो मारो ढोलना पर नृत्य प्रस्तुत किया तथा एकल गीत जिसमें बेटी हिंदुस्तान की गीत का सुंदर प्रस्तुतीकरण रहा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री मिथिलेश जी द्वारा अत्यंत ही प्रासंगिक देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत राष्ट्र के लिए हमारे योगदान पर आधारित अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रभावशाली उद्बोधन दिया गया। इसके साथ-साथ उन्होंने भारत की संस्कृति के संवर्धन के लिए विचार पर भी जोर दिया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की प्रशंसा के साथ-साथ सभी प्रतिभागियों का तथा दर्शक दीर्घा में उपस्थित सभी का उत्साह वर्धन किया और आगे इसी तरह के कार्यक्रम को और भी उत्साह और अनुशासन के साथ करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में शिव पार्वती और राधा कृष्ण की झांकियों और नृत्य का भी सभी ने भरपूर आनंद लिया।मॉडर्न कान्वेंट के बच्चों द्वारा फैंसी ड्रेस के रूप में बच्चियां सरोजनी नायडू, भगत सिंह ,सावित्रीबाई फुले ,के रूप में आए जो कि आकर्षण का केंद्र रहा। आकांक्षा और उनकी टीम द्वारा नृत्य प्रस्तुति बहुत शानदार रही। सीआईएसफ बंधुओं द्वारा बहुत ही सुंदर राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत लोकगीत का प्रस्तुतीकरण किया गया जिसने समा बांध दिया। सत स्वामी सत्यानंद विद्यालय के छात्र द्वारा भाषण दिया गया। कार्यक्रम के समापन के समय सभी ने सावधान मुद्रा में पूरे अखंड वंदे मातरम राष्ट्र गीत का गायन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की अध्यापिका पूनम जी के नेतृत्व में किया तथा कार्यक्रम के अंत में उन्होंने स्वयं ही आगे आकर एक बहुत ही सुंदर देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया। श्री प्रमोद त्रिपाठी जी के द्वारा कार्यक्रम के अंत में सभी को धन्यवाद इस शुभकामना के साथ की ओबरा नगर निवासी राष्ट्रहित के लिए सदैव एक मंच पर इसी तरह उत्साह के साथ आएंगे ज्ञापित किया गया।
गांधी मैदान में स्वाधीनता अमृत महोत्सव कार्यक्रम का समापन।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, December 18, 2021 2:31 PM
---Advertisement---

