पिपरी पुलिस द्वारा चोरी की मोटर साइकिल बरामद कर अवैध तमन्चा के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ~*

---Advertisement---

एम एस हशन /अनमोल सिंह

*थाना पिपरी पुलिस द्वारा चोरी की मोटर साइकिल बरामद कर अवैध तमन्चा के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ~*

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अकुंश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री विजयशंकर मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण आज दिनांक 18.12.2021 को थाना पिपरी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-151/2021 धारा-379 आईपीसी में चोरी गयी मोटरसाइकिल संख्या यूपी-64 एएल-2447 को बरामद कर घटना में संलिप्त 01 नफर अभियुक्त राजकुमार पुत्र स्व0 गजाधर निवासी वार्ड नंबर-1 पूरब मुहाल थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद देशी तमंचा 32 बोर मय एक अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया । उपरोक्त बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-152/2021,धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1- राजकुमार पुत्र स्व0 गजाधर निवासी वार्ड नंबर-1 पूरब मुहाल थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।

*बरामदगी-*
1- एक अदद मोटरसाइकिल संख्या यूपी-64 एएल-2447
2- एक अदद देशी तमंचा 32 बोर मय एक अदद जिंदा कारतूस

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम -*
1- उ0नि0 मनीष द्विवेदी चौकी प्रभारी रेणुकूट थाना पिपरी सोनभद्र ।
2- हे0कां0 दिवाकर सिंह चौकी रेनुकूट थाना पिपरी सोनभद्र ।
3- हे0कां0 स्माइल अहमद चौकी रेनुकूट थाना पिपरी सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment