अनिल जायसवाल
डाला सोनभद्र- स्थानीय हाथीनाला थाना क्षेत्र अन्तर्गत वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर भूतहिया पुलिया के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को हाथीनाला थाना क्षेत्र के भूतहिया पुलिया के पास सामने से आ रही कार की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने घायल को रेनूकोट अस्पताल भेजवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल स्थिति को देखते हुए ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
हाथीनाला पुलिस ने बताया कि अनील गिरी(32) निवासी जमुगाई-घोरावल शक्तिनगर से अपने घर मोटरसाईकिल द्वारा जा रहा था उसी दौरान यह घटना हो गई

