अनिल जायसवाल
डाला सोनभद्र– डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला बाजार स्थित मे दो दुकानो के ऊपर से सीट तोड़कर चोरो ने हजारो रूपये नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए।
प्राप्त जानकारीके अनुसार यह घटना बिती बृहस्पतिवार रात को बताया जा रहा है कि वाराणसी -शक्तिनगर मार्ग के किनारे पान मशाला दुकानदार मणिशंकर जायसवाल पुत्र विजय जायसवाल व कुछ ही दुर पर आशीष जायसवाल पुत्र पूरनचंद जायसवाल के कपड़े की दुकान है।दोनो दुकानदार प्रतिदिन की भांति गुरूवार की देर साम अपनी दुकान बंद कर घर चले गये।शुक्रवार की सुबह जब दुकान खोला तो दुकान में कुछ सामान विखरा पड़ा था और काउंटर में रखा रूपये गायब था।चोर दोनो दुकानो के छत का टीन शेड़ तोड़कर अन्दर घूस घटना को अंजाम दिया।घटना की जानकारी दुकानदारो ने पुलिस को दे दिया है। अब चोरी की घटनाएं डाला बाजार के लिए आम बनती जा रही है।

इस संबंध में डाला चौंकी इंचार्ज ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी हमारे संज्ञान में अभी तक प्राप्त नहीं हुई है

