व्यूरो, क्राइम जासूस,
ओबरा, सोंनभद्र
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक-17.12.2021 को थाना ओबरा पुलिस द्वारा सेक्टर नंबर-4 साईं मंदिर के पास से 01 नफर अभियुक्त विजय कुमार श्रीवास्तव पुत्र स्वर्गीय राजित निवासी सेक्टर नंबर-3, ओबरा कॉलोनी, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र के कब्जे से 21 ग्राम हेरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-197/2021 धारा 8/21 का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया ।
*गिऱफ्तार अभियुक्त-*
1- विजय कुमार श्रीवास्तव पुत्र स्वर्गीय राजित निवासी सेक्टर नंबर-3, ओबरा कॉलोनी, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
*बरामदगी-*
1- कुल- 21 ग्राम हेरोइन
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1- उ0नि0 चन्द्रभान सिंह थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
2- उ0नि0 राकेश राय थाना ओबरा,जनपद सोनभद्र ।
3- हे0का0 इमरान खान थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
4- का0 विकास सिंह थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।

