क्राइम जासूस
शक्तिनगर/सोनभद्र अवैध हथियार व अशलः रखने वालों की खैर नहीं मिथिलेश मिश्रा आज ,2 तमंचा 2 कारतूस के साथ 2 युवक को भेजा जेल। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन क्लीन अभियान के तहत शक्तिनगर एसएचओ मिथिलेश मिश्रा के निर्देशन मे एसएसआइ संतोष यादव मय हमराही एसआइ अश्वनी राय,कांस्टेबल अम्बुज तिवारी,हेड कांस्टेबल हरेराम यादव,कांस्टेबल विमलेश कुशवाहा के द्वारा दुद्धीचुआं बार्डर के पास चेकिंग संदिग्ध वाहन व्यक्ति के दौरान आरोपी अशोक कुमार पुत्र दीनदयाल निवासी बलियानाला शक्तिनगर व सोनू गुप्ता पुत्र जीत बहादुर गुप्ता निवासी डफाली बस्ती बीना को एक एक अदद तमंचा देशी 315 बोर व एक एक अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध मे 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अशोक कुमार व 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम सोनू गुप्ता पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया। आरोपी द्वारा घटना में प्रयोग की सुपर स्प्लेण्डर UP64 W 9189 का कोई कागजात नही होने के कारण अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे सीज किया गया।

