*डिजिटल स्मार्ट क्लास का शुभारंभ फीता काटकर किया गया*

---Advertisement---

 

मुस्तकीम खान सोनभद्र

करमा-सोनभद्र।शिक्षा क्षेत्र करमा में आई सोल्यूशन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि द्वारा करमा ब्लॉक में शंकुळ प्रभारी व वरिष्ठ शिक्षक राजकुमार पांडेय के द्वारा स्मार्ट क्लास प्रशिक्षण का शुभारंभ फीता काटकर किया गया।करमा ब्लॉक में आई सल्यूशन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में शिक्षकों को एक दिवसीय 15 टीचरों को स्मार्ट क्लास प्रशिक्षण दिया गया।डायरेक्टर अरुण सिंह इंजीनियर ने कहाँ कि स्मार्ट क्लास के प्रयोग से बच्चों में गुणवत्ता पूर्ण व प्रभावी शिक्षा बच्चों में पहुंच सकेगी।बताते चलें कि लैंको अनुदान के अंतर्गत सोनभद्र ब्लाक के विभिन्न ब्लॉकों में 300 क्लास रूम स्थापित किए गए जिसमें पहले भाग में 183 और दूसरे भाग में 113 स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम लगाए गए जिसकी ट्रेनिंग आई सलूशन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा 300 टीचर्स को प्रदान की गई है।डायरेक्टर अरुण सिंह, इंजीनियर के रूप मोहित अग्रहरी विनोद सिंह सौरभ भारतीय और उनके ट्रेनर निशा कुमारी महिमा मीना द्वारा टीचरों को स्मार्ट बोर्ड के काम करने का तरीका और विधि समझाई गई थी।इस मौके पर राजकुमार पांडेय,प्रधानाध्यापक ग़ुलाम सरवर,सर्वेश द्विवेदी, श्रीनारायन वर्मा, पवन सिंह,भगवानी देवी, श्वेता सिंह, मृदुला सिंह, रंजना सिंह सहित दर्जनों अध्यापक व अध्यापिकाएं मौजूद थीं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment