बग्घा सिंह
बीजपुर/सोनभद्र। गुरुवार को अमृत महोत्सव समिति द्वारा बीरपुर बाजार के श्री राम चौक से आजादी का अमृत महोत्सव समापन यात्रा का आयोजन किया गया वही यात्रा में बाइक द्वारा विशाल रैली निकाल कर किया गया। सुबह सबसे पहले श्री राम चौक पर स्थापित तिरंगा झंडा के पास भारत माता की आरती उतारी गई राष्ट्रगान भी किया गया साथ ही भारत माता की जय वंदे मातरम के जयकारे पूरे इलाकों में गूंज उठा। वही यात्रा में इकट्ठे ग्रामीण अपने अपने वाहनों पर तिरंगा झंडा बांध कर सवार होकर एनटीपीसी गेट से सिरसोती ,डोडहर,नेमना, चेतवा, जरहां,पिंडारी,बकरीहवा,बभनी,से म्योरपुर पहुंचे। जहां यात्रा की समापन किया गया।
इसमें मुख्य रूप से जिला भौतिक प्रमुख अनिल त्रिपाठी, जिला संयोजक संदीप गुप्ता, राम कुमार मिश्रा ,रामाज्ञा सिंह, गणेश शर्मा, एसएन पाठक ,जिला सेवा प्रमुख संजय गुप्ता ,धर्मा चार प्रमुख उपेंद्र प्रताप सिंह ,विजय गुप्ता, रविंदर गुप्ता ,रामायण प्रसाद, विनोद गर्ग, चंदन गुप्ता ,अरविंद ,सुशील सोनी, प्रकाश सिंह और अमृत महोत्सव समिति के साथ-साथ काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

