पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एनटीपीसी सिंगरौली में एफजीडी एब्जॉर्बर 2ए इरेक्शन का उद्घाटन

---Advertisement---

उमेश सागर, शक्तिनगर

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एनटीपीसी सिंगरौली, शक्तिनगर में मुख्य महाप्रबंधक श्री बसुराज गोस्वामी द्वारा एफजीडी एब्जॉर्बर 2ए इरेक्शन का उद्घाटन किया गया। एनटीपीसी सिंगरौली में पर्यावरण संरक्षण उपायों को लागू करने एवं सल्फर डाइऑक्साइड (एसओएक्स) के उत्सर्जन को कम करने के लिए फ्लू-गैस डिसल्फराइजेशन (एफजीडी) सिस्टम स्थापित किया जा रहा है जिसके तहत कुल तीन एफजीडी चिमनियां स्थापित की जा रही हैं एवं निकट भविष्य में इसका काम पूर्ण हो जाएगा। वातावरण में SO2 के उत्सर्जन को कम करने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए एनटीपीसी सिंगरौली का यह महत्वपूर्ण कदम है ।

इस अवसर पर श्री सी एस श्रीनिवास, महाप्रबंधक (प्रचालन व अनुरक्षण), श्री विनय कुमार अवस्थी, अपर महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं), श्री जितेंद्र पल सिंह, अपर महाप्रबंधक (पी अँड एस ), श्री एच एन सिंह अपर महाप्रबंधक ( प्रोजेक्ट कन्स्ट्रकशन), समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment