अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी चोपन मण्डल की महत्वपूर्ण बैठक मण्डल अध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में ग्राम वासी सेवा आश्रम में संपन्न हुआ बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन व वंदे मातरम के साथ हुआ बैठक में पहुंचे मुख्य अतिथि ओबरा विधानसभा प्रभारी श्री अरविंद सिंह जी ने कहा कि आगामी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की फिर से सरकार बनाने हेतु हम सभी कार्यकर्ता पूरे जोर-शोर से लग जाएं प्रत्येक बूथ पर सदस्यता अभियान में तेजी लाते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी अशोक मौर्या जी ने कहा कि सभी बूथ कमेटी एवं पन्ना प्रमुख अपने-अपने जिम्मेदारी को निभाते हुए चुनाव की दृष्टि से लग जाएं साथ ही आगामी 18 दिसंबर को अमृत महोत्सव के समापन ओबरा में एवं 23 दिसंबर को विशाल रैली की तैयारियों के लिए लगने की बात कही।

बैठक में प्रमुख रूप से ओबरा विधानसभा विस्तारक सुरेन्द्र मिश्रा जी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जुगैल संजीव त्रिपाठी, जिला कार्यसमिति सदस्य डॉ सत्येंद्र आर्य राजेश अग्रहरि ,तेजवंत पांडे ,मंडल उपाध्यक्ष संदीप पांडे ,प्रेम पटेल ,मंडल महामंत्री राम दुलारे गौड़ शक्ति केंद्र प्रमुख संतोष साहनी ,रामसूरत बैगा ,विजय कुमार अप्पू, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप गिरी ,अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष सुदामा गोण, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष जिलाजीत यादव उपाध्यक्ष राम कुमार सोनी व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक राजू चौरसिया इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री विकास चौबे ने किया ।

