प्रधानमंत्री फसल बीमा के अंतर्गत बाइक रैली निकालकर किसानों को किया गया जागरूक

---Advertisement---

 

मुस्तकीम खान सोनभद्र

सोनभद्र। सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार की संस्था सीएससी ई- गवर्नेंस सर्विजेज़ इंडिया लिमिटेड द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से विभिन्न लाभार्थी सेवाओं का अभियान चलाकर नागरिकों को पंजीकरण करने के क्रम मे बुधवार को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत एक बाईक रैली का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला कृषि मुख्यालय से कृषि अधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता (उप कृषि निदेशक) द्वारा हरी झंडी दिखाकर खाकर रवाना किया गया। बाईक रैली करने का उद्देश्य किसान भाइयों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध मे जागरूक करना है। बताते चलें कि, आयुष्मान भारत, ई-श्रम पंजीकरण, प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान, प्रधामंत्री किसान मानधन योजन, प्रधामंत्री व्यापारी मानधन योजन, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना, आदि का आयोजन किया जाता है। इस दौरान सीएससी जिला प्रबंधक आशीष पांडेय, अभय कुमार कन्हैया लाल, भानू प्रताप सहित आदि लोग मौजूद रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment