वली अहमद सिद्दीकी, अनपरा
सोंनभद्र भारत माता की झांकी निकाली गई
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ककरी परियोजना सोनभद्र में अमृत महोत्सव के अवसर पर भारत माता की झांकी के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। विद्यालय के भैया बहन भव्य झांकियों के साथ नगर भ्रमण परनिकले और नगर के सभी गली चौराहे पर भारत माता की जय ,वंदे मातरम, अमृत महोत्सव जिंदाबाद का उद्घोष करते हुए भ्रमण किए।
यह तिरंगा यात्रा अंत में विद्यालय में एक सभा के रूप में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष केसी जैन ने किया उन्होंने कहा कि यह उत्सव हमें शहीदों की बरबस याद दिलाता है जिनके त्याग और बलिदान से आज हमें यह शुभ अवसर प्राप्त हुआ है ।हम उनको बार-बार नमन करते हैं उनके किए कार्यों को प्रणाम करते हैं। विशिष्ट अतिथि के रुप में आर डी सिंह ने बताया कि संघ और शिशु मंदिर यदि नहीं होता तो देश की दशा और दिशा क्या होती। उन्होंने विद्यालय के आचार्यों को धन्यवाद देते हुए कहा आप सब इसी तरह से राणा ,शिवा, ध्रुव प्रहलाद चन्द्र शेखर आजाद भगत सिंह सुभाष चंद्र बोस पैदा करें ताकि देश सुरक्षित रहे और अपना परम वैभव कालक्ष्य को प्राप्त कर सके। अतिथियों का स्वागत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शत्रुघ्न तिवारी जी ने किया तथा परिचय शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य अशोक कुमार उपाध्याय जी ने कराया ।कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्रतिवारी ने किया तथा आभार प्रदर्शन विद्यालय के व्यवस्थापक एवं संचालन समिति के संयोजक श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्त जीने किया। इस अवसर पर एनके सिंह, कृष्णा सिंह, राजदीप सिंह, महेंद्र प्रसाद विस्तारक शुभम जी मातृभारती की लक्ष्मी सिंह नीलमचौबे आदि की गरिमामय उपस्थिति रही।

