ओबरा(सोनभद्र)। थाना ओबरा पुलिस द्वारा 5.10 किग्रा गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक-13.12.2021 को क्षेत्राधिकारी ओबरा शंकर प्रसाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना ओबरा पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर छट घाट ओबरा के पास से 02 अभियुक्तों क्रमशः 1- गगन देव पुत्र सच्चिदानंद निवासी सेक्टर-6 ओबरा कालोनी थाना ओबरा सोनभद्र 2- मो0 समीर पुत्र कयूम निवासी सेक्टर-2 ओबरा कालोनी थाना ओबरा सोनभद्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5.10 किग्रा गांजा बरामद किया गया तथा उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण को न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 चन्द्रभान सिंह थाना ओबरा सोनभद्र,उ0नि0 राकेश राय थाना ओबरा सोनभद्र, हे0का0 देवराज यादव थाना ओबरा सोनभद्र,का0 विकास सिंह थाना ओबरा सोनभद्र शामिल रहें।

