सोनभद्र*बीना : पुलिस ने चलाया मास्क चेकिग अभियान, लगाया जुर्माना*

---Advertisement---

उमेश कुमार सिंह   

सोनभद्र :थाना शक्तिनागर अंतर्गत बीना चौकी प्रभारी निरीक्षक ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन लगातार सतर्कता अपना रहा है और आम जनमानस को भी जागरूक करने पर जोर दे रहा है।प्रशासन द्वारा मास्क चेकिग अभियान चलाया गया। दरअसल जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीजो के बाद जिला प्रशासन के साथ-साथ सभी थाने की प्रशासन भी पूरी तरह सजग है। वृहस्पतिवार को बीना चौकी के समीप प्रशासन के द्वारा लोगों को मास्क की अनिवार्यता के बारे मे समझाया जा रहा हैंअनलॉक की स्थिति के बाद भी प्रशासन चेकिंग अभियान चलाकर बगैर मॉस्क वालो पर कार्रवाई कर मॉस्क और सामाजिक दूरी का पालन करने की चेतावनी दे रहा है।बीना चौराहे पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मॉस्क चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें बगैर मॉस्क के बाइक सवारो कार सवारो को रोक लिया और जुर्माना की कार्रवाई की गई।
साथ ही सख्त चेतावनी भी दिया कि दोबारा बगैर मॉस्क के पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन द्वारा प्रतिदिन की जा रही चेकिंग अभियान के तहत अब लोगो में जागरूकता दिखाई देने लगी है। घर से निकलते ही हेलमेट और मॉस्क लगाने वालो की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कोरोना मरीजो की संख्या में बढ़ोत्तरी लगातार जारी है पर सरकार द्वारा अनलॉक के निर्देश के बाद भी प्रशासन सतर्कता बरते हुए है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment