भाजपा मंडल कमेटी चोपन सैन्य अधिकारी विपिन रावत एवं अन्य अधिकारियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
क्राइम जासूस
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। देश के सबसे बड़े सैन्य अफसर सीडीएस जनरल विपिन रावत एवं उनकी पत्नी मधुलिका रावत के साथ ही साथ ११ अन्य सैन्य अफसरों की तमिलनाडु हेलीकॉप्टर हादसे मृत्यु से पूरे देश में शोक लहर फैल गई। भारतीय जनता पार्टी चोपन मण्डल के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में संध्या( 7 ) बजे बस स्टैण्ड पर एक शोक सभा आयोजित कर उन्हें कैंडील व पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई और २ मिनट का मौन रखा गया सभी लोगों ने एक स्वर में भारत माता की जय वंदे मातरम शहीद बिपिन रावत एवं समस्त शहीद अमर रहें तथा मृतक आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करें सत सत नमन वंदन किया गया ।
इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, सोनी जैन, पवन सिंह, मनोज सिंह सोलंकी, तीरथ राज शुक्ला, राम वृक्ष चौधरी, सौरभ चौरसिया, मुकेश पटेल, सोनू मोदनवाल, रामकुमार मोदनवाल एवं समस्तभाजपा जन, स्थानीय नागरिकगण उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment