अशोक मद्धेशिया
क्राइम जासूस
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। प्रितनगर गड़ाईडीह में बन रहे कूड़ा निस्तारण का स्थानीय रहवासियों के विरोध प्रदर्शन के कारण निर्माण कार्य रोक दिया गया हैं। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि कूड़ा निस्तारण से संक्रमित बीमारियों के फैलने लगेगी। अभी जनपद के म्योरपुर ब्लॉक के मकरा गांव में संक्रमण से दो दर्जन से ज्यादा मौते हो चुकी हैं। हम लोग गड़ाईडीह को संक्रमण के आगोश में नही जाने देंगे। नगर पंचायत जेई एव नगर पंचायत चेयरमैन आकर हमलोगों को समझा दे और गरंटी दे कि कोई बीमारी नही फैलेगी। और अगर फैलेगी तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी नगर पंचायत अध्यक्ष की होगी। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर लेखपाल, 100 डायल, नगर पंचायत के बड़े बाबू नगर पंचायत प्रतिनिधि पहुच कर लोगो को समझाने का प्रयास किए लेकिन रहवासियों के आगे एक भी नही चली।
*स्थानीय रहवासियों के विरोध प्रदर्शन के कारण प्रितनगर गड़ाईडीह में बन रहे कूड़ा निस्तारण का कार्य स्थगित*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, December 11, 2021 3:24 PM
---Advertisement---

