उमेश सागर
शक्तिनगर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर आजादी का अमृत महोत्सव एवं हिंदी कविताएं विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर सोनभद्र में दिनांक 1112 21 को मध्यान्ह 12:00 बजे से, प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी कुलपति महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के संरक्षक तत्व, एवं संस्था के निदेशक डॉ चंद्रशेखर सिंह के निर्देशन में हिंदी विभाग की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव एवं हिंदी कविताएं विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री वासु राज गोस्वामी मुख्य महाप्रबंधक एनटीपीसी शक्तिनगर, विशिष्ट अतिथि श्री विजय कुमार सिकंदर अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन एनटीपीसी शक्तिनगर रहे। इस सेमिनार के मुख्य वक्ता डॉ योगेंद्र मिश्र तथा विशिष्ट वक्ता वरिष्ठ प्रबंधक मानव संसाधन राजभाषा अनुभाग श्री ओम प्रकाश जी रहे। कार्यक्रम का सी गणेश, मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्पांजलि एवं दीपप्रज्वलन से हुआ।

मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ योगेंद्र मिश्र ने हिंदी साहित्य में राष्ट्रीय काव्यधारा के कवियों की कविताओं को उद्धृत करते हुए आधुनिक परिवेश में उसकी महत्ता पर प्रकाश डाला साथ ही सिने जगत के गीतकार ओं द्वारा देश भक्ति के गीतों की उपादेयता पर विधिवत प्रकाश डाला। विशिष्ट वक्ता श्री ओम प्रकाश ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि आजादी का यह अमृत महोत्सव इस बात की ओर संकेत करता है कि 75 वर्ष होने को है फिर भी स्वतंत्रता के प्रति हमारी इच्छा शक्ति कहीं से भी कम नहीं हुई है। अमृत महोत्सव का आयोजन निश्चय ही उन देशभक्तों को याद करने की है जो आज भी अतीत के गर्भ में पड़े हुए हैं।
मुख्य अतिथि बासु राज गोस्वामी ने, अपने उद्बोधन में विद्यापीठ के अतीत की एक सुंदर महत्वपूर्ण एवं आधुनिक परिवेश में प्रासंगिक रेखा चित्र खींचा। उन्होंने विद्यापीठ के अतीत के गौरव को राष्ट्र की अमूल्य थाती के रूप में स्थापित किया। इस आयोजन की उन्होंने भूरी भूरी प्रशंसा की।
अतिथियों का स्वागत संस्था के कार्यकारी निदेशक डॉ चंद्रशेखर सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर उन्होंने अपने द्वारा लिखित पुस्तक सामाजिक विधान सुरक्षा एवं गैर सरकारी संगठन, मुख्य अतिथि को भेंट किया।
महिला अध्ययन केंद्र की ओर से छात्र छात्राओं हेतु आयोजित निबंध लेखन भाषण प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मानित किया गया। इसके पूर्व डॉ अर्पणा त्रिपाठी ने, खिला अध्ययन केंद्र की गतिविधियों पर लोगों को जानकारी दी।
अतिथियों का स्वागत एवं विषय की स्थापना डॉ मानिक चंद पांडेय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ विनोद कुमार पांडे के द्वारा किया गया। इस आयोजन में डॉ छोटेलाल , मदनलाल, डॉ दिनेश कुमार अभिषेक, डॉ ओम प्रकाश सिंह यादव श्रीमती अजय लक्ष्मी, डॉ निशा कुमारी, डॉ मृत्युंजय पांडे, डॉ रनवीर सिंह ,डॉ राम कीर्ति सिंह, डॉ अविनाश दुबे, डॉ मनोज गौतम, श्री रविकांत, रंजीत कुमार कुशवाहा इत्यादि का सहयोग विशेष सराहनीय रहा। छात्र छात्राओं की ओर से शगुन उपाध्याय क्षमा सिंह, ममता, सुनीता कुमारी विश्वकर्मा, माला ,उषा, मो अकबर ,अमित अंबरीश, आनंद इत्यादि का सहयोग सराहनीय रहा। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।
डॉ मानिक चंद पांडेय

