भाजपा मंडल कमेटी ने ओबरा में जगह जगह साफ सफाई करके दिया स्वच्छता अभियान का जनसंदेश।

---Advertisement---

क्राइम जासूस
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र।भारतीय जनता पार्टी ओबरा मण्डल के मण्डल अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता मे दिनांक ८ दिसम्बर से १२ दिसम्बर तक चल रहे “स्वच्छता अभियान” के तहत ओबरा मण्डल के आर्य समाज चौराहे पर सफाई का कार्य किया गया।
स्वच्छता अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर सफाई कर नगर वासियों को यह संदेश दिया कि अपने आस पास के इलाके को स्वच्छ रखें ताकि अपने नगर को स्वच्छ व सुन्दर बनने के साथ निरोग बनाया जा सके और साथ ही साथ पर्यावरण को सुरक्षित रक्खा जा सकें। इस अवसर पर पूर्व विधान सभा प्रभारी उमेश सिंह पटेल, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अरविन्द सोनी,ओबरा मण्डल उपाध्यक्ष शिव नाथ जायसवाल स्वच्छता अभियान प्रमुख,मनोनित सभासद सुनीता पाण्डेय, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष उषा शर्मा, उपाध्यक्ष विमलेश शर्मा, महामंत्री सुनील कुमार सिंह, सेक्टर संयोजक दशरथ शुक्ला,अनिल गुप्ता, सेक्टर सह संयोजक घटक, बूथ अध्यक्ष विनोद तिवारी, नादिश खान,आनन्द, मीडिया प्रभारी शिशिर शर्मा एवं ओबरा नगर के देव तुल्य नागरिकों ने भाजपा द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लेकर अपना सराहनीय योगदान दिया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment