*ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रानमति देवी ने शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा(सोनभद्र)तमिलनाडू के कुन्नूर में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ़ ऑफ़ डिफेंस में
स्टाफ(सीडीएस)ज.बिपिन रावत,उनकी पत्नी श्रीमती मधुलिका रावत,ब्रिगेडियर एलएस लीडर,लेफ्टिनेंट कर्नल एच सिंह,विंग कमांडर पीसी चौहान,स्क्वाड लीडर के सिंह,JWO दास,JWO प्रदीप,हवलदार सतपाल,NK गुरुसेवक सिंह,NK जितेंद्र,लांसनायक विवेक व लांसनायक एस तेजा के निधन से स्तब्ध ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रानमति देवी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रानमति देवी, महेंद्र सिंह सभासद विकास सिंह एव कर्मचारी ने सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि देश ने अपने 11 वीर सैनिक, सेनापति व उनकी पत्नी को खोया है।जिसका दुख असहनीय है।श्रद्धांजलि सभा के दौरान ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रानमति देवी ने शहीद सीडीएस बिपिन रावत की तस्वीर पे पुष्पांजलि अर्पित की और सभी नगर पंचायत कर्मचारियों से शहीदों की आत्मा के शांति हेतु दो मिनट का मौन रखने का आह्वाहन किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रानमति देवी,महेंद्र सिंह, सभासद विकास कुमार सिंह,राजेश यादव,ने सभा का संचालन करते हुए सभी 13 शहीदों के नाम व उनके गौरव को गिनाया और सभी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रानमति देवी महेंद्र सिंह सभासद विकास सिंह मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment