पति-पत्नी बाइक सवार को वैगनार एलएक्सआई एलपीजी कार ने मारी जोरदार टक्कर बाइक के परखच्चे उड़े बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

---Advertisement---

 

जयदीप गुप्ता
(कोन/ सोनभद्र )कोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोन से विंढमगंज जाने वाली मुख्य सड़क निरोहियादामर मोड़ के पास विपरीत दिशा में तेज रफ्तार में आ रही वैगनआर कार ने बाइक सवारों में मारी जोरदार टक्कर बाइक के उड़े परखच्चे बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल स्थानीय राहगीरों की मदद से घायल महिला को कोन निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया वही कार चालक दो लोग मौका से बस पर सवार हो भाग निकले जानकारी के अनुसार कोन खेमपुर से अंत्येष्टि कार्यक्रम से दुद्धी लौट रहे जाबर निवासी अवधेश चंद्रवंशी (शिक्षा मित्र) पुत्र हुलास प्रसाद अपनी पत्नी के संग घर वापस आ रहे थे ।कि निरोहीयादमर मोड़ पर सामने से तेज रफ्तार में आ रही वैगनआर कार में सवार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक का अगला टायर रिंग टूट कर चकनाचूर हो गया और बाइक सवार गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए घटना लगभग 4:00 बजे की बताई जा रहे हैं ।वही सूचना मिलने पर कोन थाना कि स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर कार व बाइक को अपने कब्जे में ले घायलों को इलाज हेतु निजी अस्पताल में भेज कर अग्रिम कार्यवाही में पुलिस जुट गए।। वही घायल के परिजनों ने बताया कि महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और काफी खून बढ़ गया है खबर लिखे जाने तक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment