छात्र नेताओं ने कैण्डल मार्च निकाल कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

---Advertisement---

 

रेणुकूट(सोनभद्र)तमिल नाडू के कुन्नूर में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में चीफ़ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ(सीडीएस) ज. बिपिन रावत,उनकी पत्नी श्रीमती मधुलिका रावत,ब्रिगेडियर एलएस लीडर,लेफ्टिनेंट कर्नल एच सिंह,विंग कमांडर पीसी चौहान,स्क्वाड लीडर के सिंह,JWO दास,JWO प्रदीप,हवलदार सतपाल,NK गुरुसेवक सिंह,NK जितेंद्र,लांसनायक विवेक व लांसनायक एस तेजा के निधन से स्तब्ध छात्र नेता अंकित तिवारी के नेतृत्व में युवाओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान छात्र नेता अंकित तिवारी ने सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि देश ने अपने 11 वीर सैनिक, सेनापति व उनकी पत्नी को खोया है जिसका दुख असहनीय है। श्रद्धांजलि सभा के दौरान शहीद सीडीएस बिपिन रावत की तस्वीर के पास कैण्डल जला कर सभी युवाओं ने शहीदों की आत्मा के शांति हेतु दो मिनट का मौन रखने का आह्वाहन किया। इस दौरान छात्र संघ उपाध्यक्ष आकाश कनोजिया व छात्र नेता श्याम केशरी ने सभी 13 शहीदों के नाम व उनके गौरव को गिनाया और सभी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पवन प्रताप सिंह,विशाल रावत,आरिफ,अरविंद चौरसिया, आदित्य गुप्ता,रितिक अग्रवाल,सूरज शर्मा,मनीष तिवारी,जुनैद,विकाश,विजय,अभिसेक, किशन आदि अन्य मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment