अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र।भारतीय जनता पार्टी ओबरा मण्डल के मण्डल अध्यक्ष माननीय श्री सतीश कुमार पाण्डेय जी की अध्यक्षता मे दिनांक ८ अक्तूबर से १२ अक्तूबर तक चल रहे ” स्वच्छता अभियान ” के तहत् ओबरा मण्डल के केन्द्रीय कार्यालय गजराज नगर चौराहे पर सफाई का कार्य आयोजित किया गया। इस अवसर पर ओबरा मण्डल उपाध्यक्ष श्री शिव नाथ जायसवाल, महामंत्री श्री सुनील कुमार सिंह, सेक्टर संयोजक श्री अनिल गुप्ता, बूथ अध्यक्ष श्री विनोद तिवारी, सेक्टर सह संयोजक श्री विभाष घटक, आनन्द, शिशिर शर्मा एवं ओबरा नगर के देव तुल्य नागरिकों ने भाजपा द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़ कर अपना सराहनीय योगदान दिया।
भाजपा मंडल कमेटी ने स्वच्छता अभियान के तहत गजराज चौराहे पर सफाई अभियान चलाया।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, December 9, 2021 9:59 AM
---Advertisement---

