बग्घा सिंह
बीजपुर सोंनभद्र आज दिनांक 09.12.21 को उ0नि0 बृजेश कुमार पाण्डेय मय हमराह हे0का0 सुभाष यादव का0 धीरज पटेल मय सरकारी वाहन व चालक सुधाकर यादव के देख भाल क्षेत्र मे मामूर थे कि मुखवीर खास द्वारा सूचना दिया गया कि मु0अ0सं0 124/2021 धारा 323,354,504 भादवि व 7/8 पोक्सो एक्ट व 3(2) 5क एससी एसटी एक्ट मे वाछित अभियुक्त गोपालदास गुर्जर पुत्र झुनलाल गुर्जर निवासी ग्राम नेमना टोला मटियाड़ाड थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र जिसके विरुद्ध थाने पर मुकदमा पंजीकृत है वह प्रा0 पा0 नेमना के पास रोड़ पर खड़ा होकर वाहन की तलाश कर रहा है यदि जल्दी किया जाये तो गिरफ्तार किया जा सकता है इस सूचना पर मै उ0नि0 मय हमराह मय सरकारी वाहन व मुखवीर खास को साथ लेकर प्रा0 पा0 नेमना का तरफ चल दिये नेमना प्रा0 पा0 से अभियुक्त गोपालदास गुर्जर पुत्र झुनलाल गुर्जर निवासी ग्राम नेमना टोला मटियाड़ाड थाना बीजपुर सोनभद्र को गिरफ्तार कर लिया गया जो गिरफ्तारी बचने के लिये छत्तीसगढ भागने की फिराक मे था गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

