*राजमार्ग हाइवे फ्लाईओवर बस स्टैंड पर सवारी बैठाने के चक्कर में यातायात नियमो को तोड़ते ऑटो चालक।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र चोपन राजमार्ग हाईवे सड़क पर बस स्टैंड, फ्लाईओवर के पास किसी दिन हो सकता है बहुत बड़ा हादसा बस स्टैंड पर ओबरा से रावटसगंज जाने वाले ऑटो चालक सवारी बैठाने के चक्कर में पटोरी से लेकर बीच सड़क पर बिना डर-भय के रोककर सवारी बैठाने लगते हैं।
यही हाल फ्लाईओवर रेलवे स्टेशन बुक बुकिंग ऑफिस जाने वाले क्रॉसिंग के पास ऑटो की दो दो तीन तीन लाइन लगाकर सवारी बैठाते हैं जिससे रेलवे कॉलोनी,रेलवे स्टेशन,चोपन ब्लाक जाने वाले ग्रामीण, स्कूली छात्र छात्राएं यात्रियों को जाने में काफी कठिनाइयों का सामना ऑटो चालकों के वजह से होता है।
अभी 3 दिन पहले फ्लाईओवर के पास जहां ऑटो चालक टेंपो लगाते हैं ठीक उसी जगह ट्रैक्टर को 14 चक्का ट्रक ओवरटेक करने में दोनों गाड़ी का साइड आपस में भिड़ गए। इसका मूल कारण है फ्लाईओवर के पास सवारी के चक्कर खड़े ऑटो और ऑटो चालक मजे की बात यह है कि कोई भी निवासी इन ऑटो चालकों के मुंह नहीं लगना चाहता क्योंकि लोकल होने के नाते यह सब झगड़ा करने पर आमादा रहते हैं इससे इनका मन और बढ़ा हुआ है।
नगर में निवास करने वाले स्थानीय संभ्रांत नागरिक व रेलवे कॉलोनी अगल-बगल रहने वाले निवासियों ने स्थानीय प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराते हुए मांग किया कि फ्लाईओवर बस स्टैंड के पास खड़े ऑटो चालकों पर अंकुश लगाया जाए और उन्हें यातायात का नियम बताया जाए कि कैसे किस तरह से गाड़ी खड़ा करके सवारी लादना हैं अन्यथा किसी दिन बहुत बड़ा हादसा हो सकता है इन ऑटो चालकों के कारण इसलिए इन पर जनहित में कड़ी कार्रवाई करना जरूरी है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment