*मां सहस्त्रचंडी महायज्ञ की कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। ग्राम सभा कुरहुल रामलीला मैदान नागेश्वरी मंदिर से मंगलवार की दोपहर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मां सहस्त्र चंडी महायज्ञ की कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।
कलश में जल भरने के लिए विद्वान पंडितों द्वारा सोन नदी के तट पर बने छट घाट पर जाकर विधि- विधान से पूजन कर पवित्र जल भरकर लाया गया।
कलश यात्रा प्रारंभ मंदिर परिसर से ग्रामसभा कुरुहूल के लिए अपने क्रम में चल रहेथे विद्वान पंडितों के समूह द्वारा स्वास्ति वाचन के बाद सैंकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लिए चल रहीं थीं। गांव का प्रसिद्ध नृत्य में छोटी-छोटी बच्चियां के द्वारा नृत्य करते हुए चलते रहे। इसके बाद अपने पोशाक में भगवा ध्वजा लिए हाथों में धर्म ध्वजा थामें सैकड़ों महिलाओं, बच्चे-बच्चियों का एक जन समूह आगे बढ़ा इसके बाद मंदिर से रेडिया मोड़ कुरूहुल सहित प्रस्थान किया कार्यक्रम आयोजक अजय बाबा संत सुरक्षा मिशन के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री एवं नागेश्वरी आश्रम के स्वामी कृष्ण केशव दास महाराज, संयोजक मनोज साहनी, शैलेश साहनी, ग्राम प्रधान सुनील कुमार, पप्पू साहनी, धर्मेंद्र, जितेंद्र, सावित्री कुमारी केवट समेत सैंकड़ों महिलाएं और पुरुष कलश यात्रा के साथ चलें। कुरूहूल की परंपरा अनुसार ग्रामीणों के द्वार आकर्षण का केंद्र रहा। मंगलवार से महायज्ञ प्रारंभ हुआ। सुबह महायज्ञ के लिए विद्वान पंडितों द्वारा जाप कर हवन-पूजन आरंभ हुआ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment