उमेश कुमार सिंह अनपरा
सोनभद्र जिला मुख्यालय चिकित्सालय रॉबर्ट्सगंज में आज मांगें पूरी न होने तथा इसको लेकर दुद्धी सीएचसी अधीक्षक द्वारा दिए गए बयान से भड़की प्रसविकाओं (ANM) ने रविवार को कोविड-19 वैक्सीनेशन (Covid vaccination) कार्य का बहिष्कार कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Health department) दुद्धी के प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन (Protest) कर नाराजगी भी जताई। मांगों से सम्बंधित मांग पत्र मुख्य चिकित्साधिकारी को भेजा। मांगे पूरी ना होने तक आगे से प्रत्येक रविवार को कार्य बहिष्कार जारी रखने का ऐलान किया।
ANM कार्यकर्ता की शिकायत
चंद्रकांती, एलिजाबेथ, शोभा, लक्की, प्रमिला, पुष्पा, लवली, आरती, मनोरमा, पूजा, ममता, शकुंतला, शशि सिंह, पूनम, उर्मिला आदि का कहना था कि उन लोगों बिना कोई अवकाश के पूरे माह सुबह नौ बजे सायं सात बजे तक कार्य कराया जा रहा है। कोविड-19 कार्यक्रम के अंतर्गत वैकल्पिक टीका वितरण (एवीडी) के पैसे का भुगतान एक साल बीतने के बाद भी अब तक नही किया गया। बोनस और टीए/डीए का भी भुगतान नहीं किया गया है। पैसा सीधे खाते में नही भेजा जा रहा। मुख्य ड्यूटी के अलावा कोरोना टीकाकरण की भी ड्यूटी करनी पड़ रही है। आवश्यक कार्य के बाद भी अवकाश स्वीकृति नहीं दी जा रही है जिससे हम सभी एएनएम मानसिक रूप से तनाव में हैं।
मांगों से संबंधित एक पत्र अधीक्षक को सौंपा
एएनएम वर्करों (Anm worker) ने कहा कि अपनी मांगों से संबंधित एक पत्र अधीक्षक को सौंपा था। अधीक्षक द्वारा दो टूक में अपना मांग पत्र सीधे सीएमओ को देकर मांगे मनवाने की बात कही जा रही है, जो एक गैर जिम्मेदाराना बयान है। अधीक्षक की इस टिप्पणी के बाद प्रसविकाओं ने रविवार को कोविड वैक्सिनेशन का कार्य ठपप कर दिया और मांग पत्र मुख्य चिकित्साधिकारी को भेजा है। एएनएम (Anm statement) का कहना है कि यह निहायत निराशाजनक है कि एएनएम से लगातार काम कराया जा रहा है। अवकाश तक नहीं दिया जा रहा है। इसके बावजूद अब पैसे के भुगतान की बात आती है तो भिखमंगों की तरह व्यवहार किया जाता है। इतना अपमानजनक स्थिति में कार्य करना संभव नहीं है।

