अनिल जायसवाल
डाला सोनभद्र- स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र में नशे की लत से जुड़े चोर उचक्कों ने लोहे के दरवाजे को बनाया निशाना । रातों रात किया दरवाजे को गायब।
स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ीं स्थित सेवा सदन स्कूल के पीछे बने शौचालय के सटे ग्राम पंचायत द्वारा सफाई कर्मी के लिए बने रूम का दरवाजा राते रात चोर उखाड़ ले गए। वही उसी रूम का दरवाजा पीछे का भी खोल दिया गया है जिस पर चोरों का निगाह गड़ा हुआ है। क्षेत्र में पढ़ चोरी की घटनाओं से स्थानीय सहमते जा रहे है। क्षेत्र में कबाड़ की दुकान चोरों का आशियाना बनता जा रहा है।
इस संबंध में डाला चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि इस घटना की जानकारी हमें नहीं मिली थी अगर ऐसी घटना हुई है तो मैं तत्काल ही देखवाता हूं

