रवि सिंह
दुद्धी। स्थानीय तहसील क्षेत्र के जोगेंद् और डडी हरा गांव मैं मिलने वाले स्वर्ण के खदान के आस पास के गांव का सीमांकन का कार्य चारों ओर से सर्वे का दूसरे दिन पूरा कर लिया गया है। इस बाबत उप जिला अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि पहले चरण में सोने के खदान वाले गांव को चिन्हित करते हुए गांव को चारों ओर से अभी सीमांकन किया गया है। यह कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि खदान के आसपास भवन स्कूल के अलावा भूमि फॉरेस्ट लैंड के अलावा अन्य बिंदुओं पर चिन्हित किए जाने के अलावा क्षेत्र में हर प्रकार के पड़ ने भवन स्कूल बंजर भूमि काश्तकार भूमि के अलावा क्षेत्र में पड़ने वाले सभी प्रकार का कार्यों का खाका तैयार किया जा रहा है ।इस कार्य में करीब हफ्ते भर लगने की संभावना है ।उन्होंने बताया कि रिपोर्ट 1 हफ्ते के भीतर आने की संभावना व्यक्त किया है ।उन्होंने कहां की तय सीमा के भीतर यह कार्य पूरी निष्ठा और लगन के साथ किए जाने के लिए राजस्व कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं ।उन्होंने बताया कि जिन कर्मचारियों की जिन स्थानों पर तैनाती की गई है उन सभी कर्मचारियों के मोबाइल ग्रुप पर पूरी जानकारी दे दी गई है ।कहा कि शासन के निर्देश पर यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाना है इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीधे कार्रवाई करते हुए निलंबन और वेतन रोकने जैसे कार्यवाही सुनिश्चित तत्काल प्रभाव से कर दी जाएगी। उप जिला अधिकारी ने बताया कि अन्य मिलने वाले धातुओं वाले स्थानों पर भी कार्य शुरू हो चुका है। सोना मिलने वाले स्थानों के आसपास के गरीब आदिवासी इलाकों के दिन बहुर ने के प्रबल संभावना है। इस कार्य से क्षेत्र के लोगों के रोजगार के अलावा हर तरह के कार्य के अवसर मिलेंगे।

